मंदिर जाते समय सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 13 घायल

Ads

मंदिर जाते समय सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 13 घायल

  •  
  • Publish Date - January 8, 2021 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

इरोड(तमिलनाडु), आठ जनवरी (भाषा) तमिलनाडु-कर्नाटक सीमा पर शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तिरुपुर जिले के एक परिवार के 16 लोग वैन में बैठकर मैसुरु के चामुंडेश्वरी मंदिर जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि वैन जब सीमा पर मुद्दाली गांव के निकट पहुंची तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह 15 फुट गहरे नाले में जा गिरी।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना