चेन्नई, 25 मई (भाषा) सी.वी. षणमुगम और एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी गुट से जुड़े तीन विधायकों ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी प्रभाकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इन तीन विधायकों मदुरंथकम से निर्वाचित एम. कुमारवेल, धारापुरम से सत्यभामा और पेरुंदुरई विधानसभा क्षेत्र से चुने गए जयकुमार ने अन्नाद्रमुक के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने सचिवालय में प्रभाकर से मुलाकात कर अपने इस्तीफे सौंपे।
इसके तुरंत बाद, उन्होंने टीवीके के मंत्री आधव अर्जुन से उनके कक्ष में मुलाकात की। माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो सकते हैं।
ये तीनों उन 25 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए मुख्यमंत्री विजय के विश्वास मत हासिल करने के दौरान टीवीके सरकार के समर्थन में मतदान किया था।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप