मंगलुरु में तीन चोर 4.64 लाख रुपये के जेवरात के साथ धरे गये

Ads

मंगलुरु में तीन चोर 4.64 लाख रुपये के जेवरात के साथ धरे गये

  •  
  • Publish Date - July 19, 2024 / 06:06 PM IST,
    Updated On - July 19, 2024 / 06:06 PM IST

मंगलुरु (कर्नाटक), 19 जुलाई (भाषा) मंगलुरु के उरवा थानाक्षेत्र में कोडिकल विवेकानंद नगर के एक घर में छह जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 4.64 लाख रुपये के चुराये गये जेवरात के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उसने उनके पास से सोने के जेवर के अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि छह जुलाई को कोडिकल विवेकानंद नगर में एक घर में चोरी हुई थी जिसकी जांच की गई और आज आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों– वेंकटेश उर्फ वेंकी (21), सागर (21) और रंजीत (20) को बेंगलुरु ग्रामीण जिले में नेलमंगल तालुक के गंगोदानहल्ली से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी में अपनी संलिप्तता कबूली। अग्रवाल के अनुसार पुलिस ने आज आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा, इन्दु राजकुमार

राजकुमार

शीर्ष 5 समाचार