हरियाणा में गाड़ी पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

हरियाणा में गाड़ी पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

हरियाणा में गाड़ी पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 20, 2022 12:45 pm IST

हिसार (हरियाणा), 20 मार्च (भाषा) हरियाणा के हिसार जिले में एक पिकअप जीप के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार को नारनौंद में हिसार-जींद मार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि हिसार के राजथल गांव की 14 महिलाओं का समूह पिकअप जीप से भिवानी के सैनीवास गांव गया था। जब वे लौट रही थीं तभी अचानक नारनौंद में उनकी जीप के सामने एक आवारा पशु आ गया। उन्होंने कहा कि चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की और वाहन से नियंत्रण खो दिया, जो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वीरमती मान (57), कृष्णा (65) और रानी पंडित (47) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हांसी और हिसार के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। घायलों में जीप चालक भी शामिल है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में