ओडिशा में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

Ads

ओडिशा में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

  •  
  • Publish Date - September 26, 2023 / 10:27 PM IST,
    Updated On - September 26, 2023 / 10:27 PM IST

भवानीपटना (ओडिशा), 26 सितंबर (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को खेत में काम कर रही तीन महिलाओं पर बिजली गिर गई जिसमें उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गैयंती लिमगाछिया, उसकी बहू रूपी और पोती लता के रूप मे हुई है।

धर्मगढ़ के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीरज चोपदार ने बताया कि पुलिस ने चितामुंडा गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा

अभिषेक माधव

माधव