जयपुर, 11 मई (भाषा) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर लक्ष्मीपुरा गांव के पास हुआ जब अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल इन युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक निंबाहेड़ा में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। वे पास के एक गांव में पुट्टी का काम कर रहे थे और रविवार रात काम से लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के आगर निवासी गोविंद सिंह, झालावाड़ निवासी शेर सिंह और धर्मराज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा