राजस्थान के कई इलाकों में आज से आंधी बारिश का अनुमान

Ads

राजस्थान के कई इलाकों में आज से आंधी बारिश का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 11:17 AM IST

जयपुर, 11 जून (भाषा) एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक भागों में बृहस्पतिवार से आंधी व बारिश की गतिविधियां फिर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है। इससे 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं राज्य में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां बृहस्पतिवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान मौसम मुख्यतया शुष्क रहा और पश्चिमी भाग में एक-दो स्थानों पर उष्ण लहर व गर्म रात्रि दर्ज की गयी। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रहा।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव