Ram Mandir Donation Theft Case : Image credit : FILE
नई दिल्ली: Ram Mandir Donation Theft Case अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में हुई कथित हेराफेरी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की जांच के लिए एक नई विशेष जांच टीम (SIT) के गठन का प्रस्ताव रख सकती है।
अदालत के निर्देशों के तहत जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव दिए जाने की संभावना है। इसमें आईजी किरण एस, डीआईजी सुमन वर्मा और एसपी गौरव ग्रोवर के नाम शामिल हैं।
Ram Mandir latest updates पिछली सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया था कि इस संवेदनशील मामले की जांच बिना किसी राजनीतिक प्रभाव के, पूरी तरह निष्पक्ष और तय समयसीमा के भीतर होनी चाहिए। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में नई टीम बनाने का सुझाव दिया था। आज की सुनवाई में अदालत उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर नई SIT के गठन पर अंतिम फैसला सुना सकती है।