दिल्ली में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना : आईएमडी

Ads

दिल्ली में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना : आईएमडी

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:08 AM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 जून से 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव