उदगमंडलम (तमिलनाडु), छह मार्च (भाषा) नीलगिरी जिले के गुडालूर वन प्रभाग की नेलाकोट्टई रेंज में एक बाघ मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अंदेशा है कि जानवरों के आपसी संघर्ष में बाघ की मौत हुई होगी। बाघ की उम्र करीब 10 वर्ष थी।
पशु चिकित्सकों की एक टीम ने बाघ का पोस्टमार्टम किया जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान मिले जो आपसी संघर्ष का संघर्ष का संकेत देते हैं। बाघ के सिर में ‘फ्रैक्चर’ भी पाया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘संदेह है कि बाघ की मौत किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई में हुई होगी। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।’’
भाषा खारी पवनेश
पवनेश