टिकैत की फिर तैयारी, 3 राज्यों में 14 फरवरी से होने जा रहे 7 किसान महापंचायतों में होंगे शामिल
टिकैत की फिर तैयारी, 3 राज्यों में 14 फरवरी से होने जा रहे 7 किसान महापंचायतों में होंगे शामिल
गाजियाबाद (उप्र),12 फरवरी (भाषा) केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में ‘‘किसान महापंचायत’’ में शामिल होंगे। यह रविवार से शुरू होने जा रही है।
पढ़ें- जिला बल के जवानों को 5 और CRPF जवानों को 10 लाख रिवॉर्ड देने का ऐला…
बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों की बैठकें संयुक्त किसान मोर्चा के संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा हैं। यह 23 फरवरी को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत हरियाणा के करनाल, रोहतक, सिरसा और हिसार जिलों में, राजस्थान के सीकर में और महाराष्ट्र के अकोला में करने का कार्यक्रम है।
पढ़ें- दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 1 माओवादी को लगी गोली
पिछले साल सितंबर में लागू किये गये तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर से डेरा डाले हुए हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की भी मांग कर रहे हैं।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अभी नहीं लगाई जाएगी ‘कोवैक्सीन’, स्वास्थ्य मंत्री टीए…
बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से मांगें पूरी होने तक अपना आंदोलन समाप्त नहीं करने की अपील की है।

Facebook


