टीना डाबी को मिला प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल अवार्ड

Ads

टीना डाबी को मिला प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल अवार्ड

  •  
  • Publish Date - June 30, 2018 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नई दिल्ली।2015 की यूपीएससी टॉपर आईएएस  टीना डाबी को अब एक और अवार्ड मिला है। बता दें कि टीना को ये  खास अवॉर्ड उनके आईएएस चुने जाने के बाद नेशनल एकेमडी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में हुए प्रशिक्षण में पहला स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया जा रहा है.उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

यूपीएसएसी टॉपर टीना डाबी अपने अफेयर ,शादी और कामयाबी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने सेकंड टॉपर अतहर आमिर उल शफी खान से हाल ही में शादी की है। जिसे लेकर लोग उन्हें लव जिहाद का भी नाम दे रहे थे। ज्ञात हो की  टीना महज 24 साल की थी जब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। टीना मूलतः दिल्ली की रहने वाली है। और इस वक्त टीना और उनके पति अतहर दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। 

 

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल अवार्ड मिलने के बाद टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है की मेरी सफलता के पीछे  मेरे परिवार और उनका सपोर्ट का बहुत अधिक महत्व है। रहा है इसलिए मै अपना ये अवार्ड अपने परिवार को समर्पित कर रही हूं। 

शादी के बाद भी टीना डाबी बीच बीच में अपने पति के साथ कई खास मूवमेंट को सोशल मीडिया में अपलोड करती नज़र आई है।

हाल ही में टीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह अपने पति अतहर के साथ लुंगी डांस की तैयारी करती हुई नजर आ रही थी.

वेब डेस्क IBC24