Hooghly TMC Worker Murder
कोलकाता : Hooghly TMC Worker Murder पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 208 सीटें जीतकर टीएमसी (TMC) को करारी शिकस्त दी है, लेकिन नतीजों के बाद सामने आई तस्वीर बेहद डरावनी है। राज्य के कई जिलों में हत्या, गोलीबारी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है। सबसे सनसनीखेज मामला मध्यमग्राम से सामने आया था , जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी कड़ी में अब एक और चौकाने वाला मामला हुगली जिले से सामने आया है । गोघाट इलाके में रविवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सक्रिय कार्यकर्ता का लहूलुहान शव बरामद हुआ। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय सहदेव बाग के रूप में हुई है, जो नकुंडा ग्राम पंचायत की टीएमसी सदस्य चाइना बाग के पति थे। सहदेव शनिवार रात से ही लापता थे। रविवार सुबह जब एक ग्रामीण फूल तोड़ने के लिए कोटा नकुंडा इलाके में गया, तो उसकी नज़र तृणमूल पार्टी कार्यालय के ठीक पीछे पड़ी। वहां सहदेव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। Hooghly TMC Worker Murder हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गोघाट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
बंगाल में जारी इस हिंसा पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘परिवर्तन’ की शपथ के ठीक अगले दिन भी बंगाल जल रहा है। महुआ मोइत्रा के अनुसार, खेजुरी में बीजेपी के गुंडों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की लगभग 60 दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तीखे लहजे में पूछा कि आखिर अब वो केंद्रीय सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां कहाँ हैं, जिन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था?
Bengal continues to burn even the day after Parivartan is sworn in. BJP goons set ablaze 60 shops belonging to both Hindus & Muslims in Khejuri. Where are the 700 companies of central forces now? pic.twitter.com/gDntkUWhKY
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 10, 2026