आज दीवाली, श्रीराम के नगर आगमन से पहले रोशनी से जगमगाया अवध, सीएम ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Ads

आज दीवाली, श्रीराम के नगर आगमन से पहले रोशनी से जगमगाया अवध, सीएम ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 02:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

अयोध्या। अयोध्या में इस बार बड़े ही धूमधाम से दीवाली मनाई जा रही है। राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद अयोध्या में पहली बार दीवाली मनाई जा रही है। अयोध्या में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन का नया कीर्तिमान भी बना, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक साथ कुल 6 लाख से ज्यादा दीप जलाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस, सीएम शिवराज से भेंट कर कमलनाथ बोले- प्रदेश के विकास के लिए साथ

राम की नगरी में राम का गुणगान हो रहा है,पूरी अयोध्या में श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। वहीं सरयू के किनारे एक लेजर शो के जरिए रामायण को दिखाया गया। अयोध्या में शाम के भव्य दीपोत्सव से पहले रंगारंग राम झांकी भी निकाली गई। नाचते-गाते सैकड़ों कलाकारों ने अयोध्या की सड़कों को राम के रंग में रंग दिया।

ये भी पढ़ें- CM शिवराज सिंह ने कहा- आज मध्यप्रदेश और बिहार में बीजेपी को मिली महाजीत, कार्यकर्ताओं

इस खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन भी मौजूद रहीं। सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस पल के लिए धन्यवाद दिया ।