‘पारंपरिक’ दल धर्म का दुरुपयोग कर मुझे बदनाम कर रहे: मुख्यमंत्री मान

‘पारंपरिक’ दल धर्म का दुरुपयोग कर मुझे बदनाम कर रहे: मुख्यमंत्री मान

‘पारंपरिक’ दल धर्म का दुरुपयोग कर मुझे बदनाम कर रहे: मुख्यमंत्री मान
Modified Date: June 17, 2026 / 01:16 am IST
Published Date: June 17, 2026 1:16 am IST

चब्बेवाल, 16 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पारंपरिक राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए उन पर धर्म का गलत इस्तेमाल करने और उन्हें बदनाम करने के लिए लगातार अभियान चलाने का आरोप लगाया।

यह बयान उस घटना के एक दिन बाद आया है, जब अकाल तख्त ने एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उन्हें ‘गुरु-विरोधी’ घोषित किया था। इस वीडियो में कथित तौर पर मान भी नजर आ रहे थे।

चब्बेवाल विधानसभा के बिहाला गांव में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का भारी समर्थन यह दिखाता है कि उन्हें सरकार की नीतियों और नीयत पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे बेअदबी विरोधी कानून यानी ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026′ को पारित करने का मौका मिला।’

मान ने कहा, ‘सरकार ने इस विधेयक को बहुत ध्यान से तैयार किया है ताकि भविष्य में कोई संशोधन या खामी इसे कमजोर न कर सके। यह असामाजिक तत्वों के लिए एक निवारक के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।’

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में