ट्राई के चेयरमैन का आधार चैलेंज ,सामने आई पर्सनल जानकारी

Ads

ट्राई के चेयरमैन का आधार चैलेंज ,सामने आई पर्सनल जानकारी

  •  
  • Publish Date - July 29, 2018 / 05:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नई दिल्ली। आधार कार्ड को सभी जगह लिंक करने का एक ही मकसद था कि आपकी पूरी जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी लेकिन आपको क्या मालूम है  कि इससे आपकी सभी पर्सनल बातें भी आम हो सकती है।आधार कार्ड के 12 अंक के नंबर के साथ आम लोगों की कई पर्सनल जानकारी जुड़ी हुई हैं. सरकार के द्वारा लागू की गई कई योजनाओं, बैंक खातों और अन्य सरकारी कामकाज के लिए आधार कार्ड काफी जरूरी है. ऐसे में अगर आधार कार्ड की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।

इस बात का सबुर TRAI चेयरमैन आर. एस. शर्मा की जानकारी से मिलता है। दरअसल  आर. एस. शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने आधार कार्ड का नंबर जारी किया. उन्होंने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में अपना नंबर साझा किया और चैलेंज किया कि अब आप मेरी जानकारी को नुकसान पहुंचाकर दिखाएं।

 

उनकी इस पोस्ट के बाद कुछ मिनटों में ही उनकी सभी पर्सनल  जानकारी लीक हो गई  इलियट एल्डरसन उपनाम वाले फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ का ट्विटर हैंडल @fs0c131y है उन्होंने ट्वीट्स की श्रृंखला में शर्मा के निजी जीवन के कई आंकड़े, उनके 12 अंकों की आधार संख्या के माध्यम से जुटाकर जारी कर दिए, जिनमें शर्मा का निजी पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर आदि शामिल है। उन्होंने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं. एल्डरसन ने लिखा, “आधार संख्या असुरक्षित है. लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं, मैं यही रुकता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है.”

 

 

 

वेब डेस्क IBC24