राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Ads

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 06:50 PM IST

जयपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कारपूलिंग को प्रोत्साहित करने तथा देशभर में नागरिकों की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक पहलों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को देशभर में किए जा रहे नवाचारपूर्ण सामाजिक प्रयासों और सकारात्मक बदलावों की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को भारत की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक बताया है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी