भाजपा में शामिल होगी ममता बनर्जी की करीबी विधायक, रो पड़ी थी टिकट नहीं मिलने खबर सुनकर

Ads

भाजपा में शामिल होगी ममता बनर्जी की करीबी विधायक, रो पड़ी थी टिकट नहीं मिलने खबर सुनकर

  •  
  • Publish Date - March 6, 2021 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के शनिवार को संकेत दिये। कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं और पार्टी से चार बार की विधायक गुहा को शुक्रवार को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगी थीं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 290 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1 की मौत

सतगछिया से विधायक गुहा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय से बात करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगी। गुहा ने कहा, ‘‘ईश्वर ममता-दीदी को अच्छी समझ और सम्मति दें, मैं शुरू से उनके साथ हूं।’’ मुझे अपने भविष्य के बारे सोचना है। मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते बेकार नहीं बैठ सकती हूं।’’

Raed More: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला, पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट, हुए अहम खुलासे

रॉय ने कहा कि गुहा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य विधायकों एवं नेताओं ने शुक्रवार की शाम से उनसे संपर्क किया है। बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य में 291 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद और कई नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Read More: भाजपा के बाद कांग्रेस ने किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान, देखिए सूची