जम्मू-कश्मीर में जवानों ने एलओसी के पास बारूदी सुरंग को नष्ट किया

जम्मू-कश्मीर में जवानों ने एलओसी के पास बारूदी सुरंग को नष्ट किया

जम्मू-कश्मीर में जवानों ने एलओसी के पास बारूदी सुरंग को नष्ट किया
Modified Date: February 23, 2024 / 02:54 pm IST
Published Date: February 23, 2024 2:54 pm IST

मेंढर/जम्मू, 23 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के एक गश्ती दल ने सुरक्षित तरीके से एक जंग लगी बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में सीमा बाड़ के पास बारूदी सुरंग पाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि विशेषज्ञों को बुलाया गया और बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ रोधी रूकावट प्रणाली के हिस्से के रूप में आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं और इनमें दुर्घटनावश विस्फोट भी हो जाते हैं।

भाषा प्रीति

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में