ट्रक और ऑटो में भिड़ंत, ऑटो सवार पांच लोगों की मौत

ट्रक और ऑटो में भिड़ंत, ऑटो सवार पांच लोगों की मौत

ट्रक और ऑटो में भिड़ंत, ऑटो सवार पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 18, 2018 5:23 am IST

गुजरात। महुधा-कथलाल मार्ग पर ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। ऑटो की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिड़ंत कितना भयावह हुआ होगा। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

मरने वालों में चार ऑटो सवार और चालक शामिल हैं। सभी यात्री खेड़ा जिले के महुधा इलाके के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटैक करने के चक्कर में ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में