शराब से भरा ट्रक तथा बोलेरो काबू, 459 पेटी शराब बरामद

शराब से भरा ट्रक तथा बोलेरो काबू, 459 पेटी शराब बरामद

शराब से भरा ट्रक तथा बोलेरो काबू, 459 पेटी शराब बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 18, 2022 5:42 pm IST

जींद, 18 नवंबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने एक ट्रक तथा एक बोलेरो वाहन को काबू कर उनमें से 459 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पंजाब से शराब को तस्करी कर पराली की आड़ में ट्रक में डाल कर लाया जा रहा था। संबंधित थाना पुलिस ने ट्रक तथा बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।

सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि पंजाब की तरफ से ट्रक में शराब को तस्करी कर लाया जा रहा है। जिसमे पराली भरी गई है और उसके नीचे शराब की पेटियां छुपाई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गांव खटकड़ एवं बड़ौदा के बीच नाकेबंदी कर ट्रक को काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी लिए जाने पर उसमें 259 पेटी शराब तथा 170 पेटी शराब के पव्वे बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि ट्रक सवार लोगों की पहचान पंजाब के रहने वाले रवि, साजिद हसन और विकार के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी उन्हें दिखाने में नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि उधर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव लुदाना टोल प्लाजा के निकट जींद की तरफ से जा रही बोलेरो गाडी को काबू कर उसमे से 30 पेटी शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक की पहचान गांव बागडू कलां निवासी दलबीर के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने पकडे गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में