चेन्नई, 12 मई (भाषा) विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ नौकरशाहों का पहला फेरबदल किया, जिसके तहत एन. मुरुगनंदम को अतिरिक्त मुख्य सचिव/राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
पी. अमुधा के पास विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) एम. ए. सिद्दीकी को टी. उदयचंद्रन के स्थान पर वित्त विभाग में सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।
मुख्य सचिव एम. साई कुमार द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के राज्य परियोजना निदेशक एस. स्वर्ण को पर्यटन, संस्कृति और धर्मादा विभाग में प्रधान सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है, जहां वह अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे के. मणिवासन की जगह लेंगे।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप