टीवीके को समर्थन का मुद्दा : आज अहम फैसला लेगी वीसीके

Ads

टीवीके को समर्थन का मुद्दा : आज अहम फैसला लेगी वीसीके

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:06 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:06 AM IST

चेन्नई, आठ मई (भाषा) थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) शुक्रवार को बैठक करेगी और सरकार गठन में विजय की टीवीके को समर्थन देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

वीसीके, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की भरोसेमंद सहयोगी रही है और दोनों दल कई चुनाव साथ मिलकर लड़ चुके हैं। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें जीती हैं।

थिरुमावलवन ने कहा कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन देने पर वीसीके कोई ‘‘जादुई फैसला’’ नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा टीवीके के समर्थन अनुरोध पर किया जाने वाला विचार-विमर्श निश्चित रूप से वामपंथी दलों के फैसले के अनुरूप होगा।

वीसीके के नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी की उच्चस्तरीय समिति आज बैठक कर चुनाव बाद गठबंधन पर निर्णय लेने वाली है।

भाषा गोला रंजन

रंजन

ताजा खबर