नई दिल्ली। हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर अब एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें एनकाउंटर की सलाह देते हुए लिखा है कि जहां महिला का रेप हुआ वहीं, आरोपियों को लेकर जाए और क्राइम सीन रीक्रीएट करें। इस दौरान उसे गोली मार दें। खबरों के अनुसार यह ट्वीट चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
Read More News:हैदराबाद एनकाउंटर के बाद पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. देखिए
दरसअसल यह ट्वीट एक शख्स ने किया जो @konafanclub नाम के ट्विटर अकाउंट से हुआ था। जो फोटो वायरल हो रही है उसमें यही ट्विटर अकाउंट दिखाई दे रहा है। ट्वीट में लिखा है, ‘सर अगर आप आरोपियों को सजा देना चाहते हैं तो उन्हें उस जगह पर ले जाएं जहां घटना हुई थी और क्राइम सीन रीक्रीएट करें। मुझे विश्वास है कि आरोपी भागने का प्रयास करेंगे और मुझे इससे ज्यादा यह विश्वास है कि हमारी पुलिस के पास उन्हें गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।.. कृपया एक बार जरूर सोचें।
Read More News:धमतरी जिले के बेलर में मिली महिला की अधजली लाश, पुलिस ने जताई हत्या…
बता दें कि आज जो कुछ भी हुआ उसके बाद यह ट्वीट वायरल होने भी स्वाभाविक है। हालांकि, जिस ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया है वो ट्विटर पर नहीं मिल रहा है। इस खबर की पुष्टि भी नहीं हुई है।
Read More News:महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़…