बीस वर्षीय व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की, गिरफ्तार

बीस वर्षीय व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की, गिरफ्तार

बीस वर्षीय व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की, गिरफ्तार
Modified Date: September 17, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: September 17, 2026 9:42 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक पुराने विवाद को लेकर अपने दोस्त की हत्या करने और उसके शव को नयी दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित एक झुग्गी के भीतर बक्से में छिपाने के आरोप में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सुनंदा भंडारी मार्ग पर स्थित एक झुग्गी से बदबू आने के बाद बुधवार को बक्से के अंदर 26 वर्षीय युवक का शव मिला जिसकी पहचान सनी के तौर पर हुई।

पुलिस ने बताया कि सनी अंशकालिक सफाई और दूसरे अस्थायी काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पंडारा पार्क निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो मृतक का दोस्त था।

पुलिस के मुताबिक, सनी के सिर पर किसी भारी वस्तु से कथित तौर पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि हत्या का कारण दोनों के बीच का एक पुराना विवाद था।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे उन्हें आरोपी के बारे में सुराग हासिल करने में मदद मिली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों को पीड़ित की मोटरसाइकिल को दूसरी जगह ले जाते हुए देखा गया था। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि निरंतर जांच और छापेमारी के बाद राकेश को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से पकड़ लिया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में