नोएडा में दीपक नागर हत्याकांड में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ads

नोएडा में दीपक नागर हत्याकांड में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 03:07 PM IST

नोएडा (उप्र), 21 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर की थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने दीपक नागर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुई नागर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार तड़के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा गांव में दीपक नागर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपक की हत्या के मुख्य आरोपी जगत और हर्ष उर्फ राजेश अपने एक सहयोगी और घटना में संलिप्त प्रीत का इंतजार कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनको घेरा तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जगत और हर्ष को लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

भाषा सं मनीषा शफीक

शफीक