राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की भरी गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद

Ads

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की भरी गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जम्मू, 27 नवंबर (भाषा)जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- मास्क गले में लटकाने वाले हो जाए अलर्ट, पुलिस दर्ज करेगी FIR, SDM करेंगे निगरानी

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा पार से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने आज जिला राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह की मौत हो गई थी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।