झारखंड के चतरा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: March 15, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:09 pm IST

चतरा, 15 मार्च (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में 23 वर्षीय युवक की कथित हत्या के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना 13 मार्च को दमदमा गांव के पास चतरा-सिमरिया रोड़ पर हुई, जब युवक अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद घर लौट रहा था।

मृतक की पहचान करमजीत कुमार उर्फ विकास साव (23) के रूप में हुई है। वह एक नाबालिग से कथित प्रेम संबंध से जुड़े मामले में अदालत में अपना बयान दर्ज कराने गया था।

जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि मामले में तंडवा थाना क्षेत्र से 38 वर्षीय एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि यह पूरा मामला नाबालिग के परिजनों द्वारा रची गई साजिश का परिणाम है, जो युवक और नाबालिग के प्रेम संबंध के कारण हुआ।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में