ओडिशा के कंधमाल में तेंदुए की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

ओडिशा के कंधमाल में तेंदुए की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 30, 2024 / 07:54 PM IST,
    Updated On - November 30, 2024 / 07:54 PM IST

फुलबनी, 30 नवंबर (भाषा) ओडिशा के कंधमाल जिले के एक जंगल में एक तेंदुए की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि जी उदयगिरि रेंज के कलिंगा जंगल में दो सप्ताह पहले तेंदुए की हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तेंदुए की खाल, एक देसी बंदूक और अन्य सामान बरामद हुआ है।

डीएफओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान भबानी शंकर प्रधान (23) और प्रमोद प्रधान (55) के रूप में हुई है।

भबानी के पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई तथा प्रमोद के पास से भरी हुई बंदूक मिली और उसे पुकुलिंगिया गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों लंबे समय से कलिंगा जंगल में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे।

भाषा प्रीति सुरेश

सुरेश