असम में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार

असम में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार

असम में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 14, 2022 6:59 pm IST

दीफू, 14 मई (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने कथित तौर पर कई महिलाओं को कर्ज देने का झांसा दिया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।

दोकमोका क्षेत्र की एक विवाहित महिला को भी इसी तरह बहला-फुसलाकर कामरूप महानगर जिले के खेतड़ी इलाके में ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। यह घटना इस साल फरवरी में हुई थी।

पीड़ित महिला ने अधिकार समूह कार्बी आंगलोंग महिला न्याय मंच (केएडब्ल्यूजेएफ) से संपर्क किया और कहा कि आरोपी स्कूल शिक्षक दुष्कर्म के वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

केएडब्ल्यूजेएफ ने हाल ही में दीफू पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में