बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Ads

बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

कोलकाता, छह अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुई भाजपा नेता की हत्या से जुड़े मामले में सीआईडी ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सोमवार रात को आरोपियों को जिले में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी अधिकारी ने कहा, “हमने मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोग भी शामिल हैं। जांच जारी है।”

बैरकपुर उप मंडल में रविवार को टीटागढ़ पुलिस थाने के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा ने 12 घंटे के बैरकपुर बंद का आह्वान किया था।

भाषा यश पवनेश

पवनेश