बुराड़ी में चाकूबाजी की घटना के संबंध में दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
बुराड़ी में चाकूबाजी की घटना के संबंध में दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शराब के नशे में धुत होकर 35 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने और दूसरे शख्स को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सलमान और चंदन के रूप में हुई है, दोनों की उम्र लगभग 21 वर्ष है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इस घटना के संबंध में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना चार मार्च की है।
उन्होंने बताया मृतक की पहचान बुराड़ी निवासी नेपाल राम के तौर पर हुई है जबकि जख्मी व्यक्ति का नाम पिंटू कुमार है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पीड़ितों और आरोपियों के बीच कहासुनी के बाद घटी, जो उस समय कथित तौर पर शराब के नशे में थे।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


