भिवानी, 16 फरवरी (भाषा) हरियाणा के भिवानी जिले के बारवास की बणी गांव में
बृहस्पतिवार को तड़के एक बोलेरो गाड़ी जली हुई हालत में मिली, जिसमें से दो शव भी बरामद किये गये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि वाहन की पिछली सीट पर बुरी तरह झुलस चुके दो शव बरामद किये गये हैं जिनकी पहचान नहीं हो पायी है।
उन्होंने बताया कि यह भी पता नहीं चल पाया है कि शव महिलाओं या पुरूष के हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
भाषा सं रंजन
रंजन