दिल्ली में अजमेरी गेट के पास घर में आग लगी, दो भाई झुलसे

Ads

दिल्ली में अजमेरी गेट के पास घर में आग लगी, दो भाई झुलसे

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 11:09 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 11:09 AM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक घर की रसोई में आग लगने से दो भाई झुलस गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात करीब 11.25 बजे अजमेरी गेट के पास मोहल्ला नियरियान के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि जब तक अग्निशमन कर्मी घर पहुंचे, तब तक आग से दो लोग झुलस चुके थे, जिन्हें पीसीआर और स्थानीय निवासियों ने लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि आग घर की रसोई तक ही सीमित थी और उस पर काबू पा लिया गया।

उनके मुताबिक, वारिस (14) लगभग 35 प्रतिशत जल गया और फरीद (18) करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया।

अधिकारियों ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस और अग्निशमन अधिकारी आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं।

भाषा नोमान

वैभव

वैभव