असंतुलित कार पलटने से दो सगे भाईयों की मौत, तीन अन्य घायल

असंतुलित कार पलटने से दो सगे भाईयों की मौत, तीन अन्य घायल

असंतुलित कार पलटने से दो सगे भाईयों की मौत, तीन अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 15, 2020 10:49 am IST

जयपुर, 15 नवम्बर (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक असंतुलित कार के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये।

पुलिस जांच अधिकारी थानसिंह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के मेरठ से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन के लिये जा रहे थे। कमालपुरा के पास कार पलट जाने से कार में सवार दो सगे भाईयों विपिन (31) और कुलदीप (32) की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये भरतपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में