श्रीनगर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Ads

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

श्रीनगर, चार अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मैसूमा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा ,‘‘ आतंकवादियों ने मैसूमा में सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए।’’

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश