तिरुवनंतपुरम में सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत
तिरुवनंतपुरम में सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत
तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त (भाषा) केरल के तिरुवनंतपुरम में तिरुवल्लम बाईपास के पास रविवार को सड़क पार कर रही दो बुजुर्ग महिलाओं को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं बहनें थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया और उसका यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पूंथुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।
भाषा
सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


