सीमा पार से मादक पदार्थ, अवैध हथियारों की तस्करी के दो गिरोहों का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार: पुलिस

सीमा पार से मादक पदार्थ, अवैध हथियारों की तस्करी के दो गिरोहों का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार: पुलिस

सीमा पार से मादक पदार्थ, अवैध हथियारों की तस्करी के दो गिरोहों का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार: पुलिस
Modified Date: February 28, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: February 28, 2026 3:43 pm IST

चंडीगढ़, 28 फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा के उस पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में की जा रही थी तथा एक गिरोह के माध्यम से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा था।

डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता में अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने सीमा पार से मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ किया है तथा कम से कम 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और मादक पदार्थ से अर्जित 4500 रुपये बरामद किए हैं।’’

उन्होंने बताया कि स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में