कोलकाता में पंजाब पुलिस की कार्रवाई में दो गैंगस्टर ढेर

Ads

कोलकाता में पंजाब पुलिस की कार्रवाई में दो गैंगस्टर ढेर

  •  
  • Publish Date - June 9, 2021 / 01:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

चंडीगढ़, नौ जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर को मार गिराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पंजाब में दो सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) की हत्या के मामले में वांछित जयपाल सिंह भुल्लर और जसप्रीत सिंह को पुलिस बल ने कोलकाता में एक अभियान के दौरान मार गिराया।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के दल ने कोलकाता पुलिस की मदद से भुल्लर और सिंह को मार गिराया।

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों व्यक्ति कोलकाता में मारे गए।

पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओसीसीयू) इस अभियान में शामिल थी।

लुधियाना जिले के जगराओं की नई अनाज मंडी में 15 मई को दो एएसआई – भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश