उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गए

Ads

उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गए

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 02:11 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 02:11 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में दो युवकों को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में मंगलवार को दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, गोकुलपुरी थाने को सोमवार शाम को सूचना मिली कि अमूल डेयरी के नजदीक कूड़ा खत्ता के पास दो लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान संजय कॉलोनी निवासी राहुल (18) और विजय (23) के रूप में हुई है जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारी बताया कि हत्या की कोशिश के इस मामले में 17 वर्षीय दो नाबालिगों को पकड़ा गया है।

उनके मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुराने विवाद के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा