Yamuna River Children Drown: नदी में एक साथ डूबे 6 बच्चे.. नहाने के दौरान सामने आया बड़ा हादसा, जानें अब तक कितनों की लाश बरामद

Ads

Yamuna River Children Drown: आगरा में यमुना नदी में नहाने गए छह बच्चे डूबे, तीन की मौत, एक लापता, राहत अभियान जारी।

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 03:28 PM IST

Yamuna River Children Drown || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • आगरा में यमुना नदी में डूबे छह बच्चे, तीन की दर्दनाक मौत।
  • दो बच्चों को बचाया गया, एक की तलाश अभी भी जारी।
  • प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोर चला रहे लगातार सर्च ऑपरेशन।

आगरा: उत्तर प्रदेश में यमुना नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी। आगरा में जहां नहाने गए 6 बच्चे नदी में डूब गए। (Yamuna River Children Drown) इस हादसे में तीन बच्चों के मौत की खबर है जबकि अन्य की तलाश जारी हैं। प्रशासन और राहत टीमें लगातार बचाव एवं तलाश अभियान में जुटी हुई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक बच्चा अब भी लापता, तलाश जारी

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को कुछ बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से छह बच्चे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चा अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पिछले बुधवार को भी सामने आया था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि, इससे पहले हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब यमुना नदी में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव के पास नदी के बीच नाव पलटने से उसमें सवार लोग पानी में डूब गए। (Yamuna River Children Drown) नाव में कुल नौ लोग सवार थे। नाविक धीरू ने किसी तरह तीन लोगों विष्णु, रिंकू और पारुल को बचा लिया, लेकिन बाकी छह लोग नदी में बह गए।

लापता लोगों में आकांक्षा (9), रानी (9), बृजरानी (25), लभ्यांश (5), महेश (6) और आदित्य (11) शामिल थे। गुरुवार को राहत टीमों ने आकांक्षा, लभ्यांश, महेश, रानी और बृजरानी के शव बरामद कर लिए। हालांकि 11 वर्षीय आदित्य अब भी लापता है। भारी बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भाजपा नेता ने दिया मुआवजे का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च अभियान शुरू किया। जिला अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। (Yamuna River Children Drown) वहीं भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया

अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार

‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Q1. आगरा में यमुना नदी हादसा कैसे हुआ?

नहाने गए बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे हादसा हुआ।

Q2. हादसे में कितने बच्चों की मौत हुई?

तीन बच्चों की मौत हुई, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है।

Q3. प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है?

पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोर लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।