जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
Modified Date: May 20, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: May 20, 2026 5:15 pm IST

जम्मू, 20 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध रूप से ड्रोन द्वारा गिराई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक सप्ताह तक चलाए गए निगरानी अभियान के बाद बिश्ना क्षेत्र में पुलिस टीम ने यह खेप बरामद की।

उन्होंने बताया कि बिश्ना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत में जुताई करते समय एक संदिग्ध वस्तु देखी।

अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और पैकेट को बरामद किया।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध क्षेत्रों में दिन-रात निगरानी रखी और संदिग्ध वस्तु को उसके प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘अभियान के दौरान हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 1.5 से दो किलोग्राम है।’

उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्री की जांच और इससे जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि तस्करी अभियान में शामिल पाकिस्तानी नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच शुरू की गई है।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में