कर्नाटक में बस के सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराने से दो लोगों की मौत

Ads

कर्नाटक में बस के सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 12:16 PM IST

मांड्या (कर्नाटक) 20 अगस्त (भाषा) जिले से गुजरने वाले बेंगलुरु-मंगलुरु राजमार्ग पर एक लग्जरी निजी बस के सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में 20 से अधिक अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, निजी ट्रैवल्स की यह बस मंगलुरु से बेंगलुरु जा रही थी, तभी नागमंगला तालुक में राजमार्ग पर एक टोल गेट के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल यात्रियों को उपचार के लिए बेलूर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया हादसा बेलूर पुलिस थाने के अंतर्गत हुआ और आगे की जाँच जारी है।

भाषा

मनीषा

मनीषा