Shweta Tiwari Cockroach Video: ‘मुंडे जी आप कहां है?’, Instamart से मंगाई कोल्ड ड्रिंक, डिलीवरी के साथ पहुंच गया कॉकरोच, इंटरनेट पर छाया श्वेता तिवारी का ये वीडियो
Ads
Shweta Tiwari Cockroach Video: 'मुंडे जी आप कहां है?', Instamart से मंगाई कोल्ड ड्रिंक, डिलीवरी के साथ पहुंच गया कॉकरोच, इंटरनेट पर छाया श्वेता तिवारी का ये वीडियो
Publish Date - August 20, 2026 / 12:03 PM IST,
Updated On - August 20, 2026 / 12:32 PM IST
Shweta Tiwari Cockroach Video: 'मुंडे जी आप कहां है?', Instamart से मंगाई कोल्ड ड्रिंक, डिलीवरी के साथ पहुंच गया कॉकरोच, इंटरनेट पर छाया श्वेता तिवारी का ये वीडियो /image: Social Media
HIGHLIGHTS
श्वेता तिवारी ने दावा किया कि Instamart से Red Bull ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी के साथ कॉकरोच भी घर पहुंच गया
एक्ट्रेस ने कॉकरोच का वीडियो अपनी Instagram Story पर शेयर किया
श्वेता ने मामले को लेकर महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया
महाराष्ट्र। Shweta Tiwari Cockroach Video:टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों ‘द ट्रेटर्स सीज़न 2’ को लेकर चर्चा में है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल श्वेता ने Instamart से रेड बुल ऑर्डर किया था, तभी डिलीवरी के साथ एक कॉकरोच (Red Bull Cockroach) भी आया। जिसे लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महाराष्ट्र FDA अधिकारी तुकाराम मुंडे को भी टैग किया है।
कोल्ड ड्रिंक के साथ आया कॉकरोच? (Shweta Tiwari Cockroach Video)
श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक क्विक-कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की थी। उनके मुताबिक, डिलीवरी के साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया। अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए, श्वेता ने बताया कि उन्होंने Instamart से रेड बुल (Red Bull) ऑर्डर किया था, तभी डिलीवरी के साथ एक ‘अनचाहा मेहमान’ भी आ गया। फिर उन्होंने कॉकरोच को अपने फ़र्नीचर पर घूमते हुए दिखाया और कहा, “ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।”
तुकाराम मुंडे को किया टैग ( Shweta Tiwari Instagram Story)
Shweta Tiwari Cockroach Videoश्वेता ने वीडियो में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कहा, तो क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए। श्वेता के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जानिए कौन हैं तुकाराम मुंडे? (Who is Tukaram Mundhe?)
तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट, कैंटीन पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी शिकायतों के साथ उन्हें टैग करते हैं।
‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रही हैं श्वेता (Shweta is appearing in ‘The Traitors 2’)
Shweta Tiwari Cockroach Videoश्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा हैं। शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दिलीप ताहिल, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी और कई अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो में श्वेता अपने खेल के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्ड और बेबाक बातों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।