पंजाब के मुक्तसर में बस के नहर में गिरने से दो यात्रियों की मौत

Ads

पंजाब के मुक्तसर में बस के नहर में गिरने से दो यात्रियों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2023 / 04:15 PM IST,
    Updated On - September 19, 2023 / 04:15 PM IST

चंडीगढ़, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब के मुक्तसर जिले के मुक्तसर-कोटकापुरा मार्ग पर स्थित झबेलवाली गांव के पास मंगलवार को एक निजी बस के नहर में गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट कंवरजीत सिंह ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस से बाकी यात्रियों को बाहर निकालने के लिये बचाव अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बस मुक्तसर से कोटकपुरा जा रही थी, जब यह दुर्घटना हुई।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश