जमशेदपुर में पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, दो की मौत एक की हालत नाजुक

Ads

जमशेदपुर में पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, दो की मौत एक की हालत नाजुक

  •  
  • Publish Date - October 14, 2021 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

जमशेदपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक पेड़ से एक मोटरसाइकिल जा टकराई जिससे उस पर सवार दो किशोरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिस्तुपुर पुलिस थाना प्रभारी विष्णु राउत ने कहा कि तीनों व्यक्ति सराईकेला-खरसवां जिले के पास आदित्यपुर पुलिस थानांर्गत डिडंली बस्ती के निवासी थे और वे दो अन्य दोस्तों के साथ बिस्तुपुर में चाय पीने जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि ट्रक से आगे निकलने के चक्कर में मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। राउत ने कहा कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

भाषा यश रंजन

रंजन