जैसलमेर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

जैसलमेर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

जैसलमेर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 20, 2021 2:49 pm IST

जैसलमेर, 20 नवंबर (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर शहर में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

जैसलमेर शहर पुलिस कोतवाल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जैसलमेर रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ जब तेज गति से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया।

हादसे में घायल हुए कैलाश (35) और सुरेश (30) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों भोपाल के रहने वाले थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं. पृथ्वी गोला

गोला


लेखक के बारे में