पलामू में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत; पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 26, 2022 2:47 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 26 जुलाई (भाषा) पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रबदीभौराहा गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिजली गिरने की घटना सोमवार की है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से खेत में मवेशियों को चरा रहे बलराम यादव (56) और मानमति देवी (45) की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है।

उपायुक्त ए. दोड्डे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

भाषा सं इन्दु पारुल अर्पणा

अर्पणा

लेखक के बारे में