चंडीगढ़, आठ सितंबर (भाषा) हरियाणा के झज्जर जिले में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन की कैंटर ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में तीर्थयात्रियों का एक समूह सवार था। उसने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।
मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव