राजस्थान के झुंझुनू में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

राजस्थान के झुंझुनू में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

राजस्थान के झुंझुनू में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 16, 2021 2:56 pm IST

जयपुर, 16 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में बुधवार देर रात बस पलट जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिंघाना के भैसावत के पास देर रात करीब ढाई बजे सूरतगढ़ से कानपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायल हुए 25 लोगों का इलाज दो अस्पतालों में किया जा रहा है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में